👁 0 views Views
जनपद हापुड़ के गांव अठसैनी में एनआईए की टीम के पहुंचने पर जिले में हड़कंप मच गया। सूत्रों द्वारा प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार जनवरी 2019 में नए आतंकी संगठन बनाए जाने के इनपुट के बाद एनआईए ने उत्तरप्रदेश में कई जगह छापेमारी की थी जिसमें अठसैनी गांव के दो युवकों के जुड़े होने के शक में टीम सोमवार को हापुड़ पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि सऊदी अरब में नौकरी कर रहे दोनों युवक गांव में हैं जिसके चलते टीम अठसैनी गांव पहुंची। परिजनों से कुछ देर की पूछताछ के बाद टीम गांव से निकल गई।
मूंजी व्यापार व गुड़ व्यापार के कमीशन एजेन्ट से संपर्क करें: 9259066439, 9012655523:





























