हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के तृतीय दिन शारदीय नवरात्र में सोमवार को सभी प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व स्वास्थ्य उपकेन्द्रों पर मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा आषा, एएनएम के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर जागरूक किया गया और महिलाओ व शिशुओं मे होने वाली बीमारियों के प्रति भी जागरूक किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा शासन स्तर से लाभार्थीपरक जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनके बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओ व शिशुओं को टीकाकरण हेतु भी जागरूक किया। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भी सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को कुपोषण की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक समवेदीकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता, लैंगिक हिंसा की रोकथाम के विषय में जानकारी दी गयी। महिलाओं व बच्चों के प्रति हिंसा व अपराधों की रोकथाम से संबंधित कानूनो, सहयोगी हेल्पलाईन 181, 1080, 1098, 112, 108 तथा 102 के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई, महिला एवं बाल सम्मान कोष, उत्तर प्रदेष पीडित क्षतिपूर्ति योजना, निश्रारित महिला पेंशन योजना एवं महिलाओं के सहयोग हेतु वन स्टोप सैंटर, बाल संरक्षण सेवा के विषय में भी जानकारी दी गयी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की शालापूर्व शिक्षा, पूरक पोषाहार, टीकाकरण, किशोरी, बालिकाओं के लिये योजना तथा समूदाय आधारित गतिविधियां जैसे (अन्न प्राषन दिवस, गोद भराई दिवस, बच्चपन दिवस, ममता दिवस, लाडली दिवस, सुपोषण स्वास्थ्य मेला इत्यादि) की विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कार्यक्रम में सभी को कोविड़-19 से बचाओ के लिये मास्क लगाने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये भी अवगत कराया गया। जिला सूचना अधिकारी हापुड़।
आधुनिक चक्की द्वारा निर्मित माया चक्की आटे के लिए कॉल करें: 9259066439, 7669283177





























