हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में एक किसान के मकान की छत के रास्ते से घुसे चोरों ने लाखों रुपए के जेवर और हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान कृष्णपाल गिरी ने बताया कि वह 18 फरवरी को गाजियाबाद में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। जब वह सोमवार की सुबह घर वापस लौटा तो घर में रखा संदूक और अलमारी का सामान बिखरा हुआ था, ताले टूटे हुए थे। चोरों ने इस दौरान लाखों रुपए के जेवर और हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर





























