हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ से 45 किसानों ने लखनऊ स्थित राज भवन में 17, 18 और 19 फरवरी को आयोजित फल एवं फूलों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टॉल का निरीक्षण भी किया। ऐसे में जनपद हापुड़ के गांव तिगरी के रहने वाले दो किसानों ने फूलों की खेती में प्रदेश स्तर पर तीन पुरस्कार अपने नाम किए हैं। तिगरी के रहने वाले किसान रोहित के लिलियम फूल और मोहित के लाल गुलाब को द्वितीय और पीले गुलाब को प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान मिला है। यह दोनों ही सगे भाई हैं। इन दोनों किसानों को प्रमाण पत्र के साथ एक हजार रुपए की नकद धनराशि भी दी जाएगी। किसानों में खुशी की लहर है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए





























