लूट का खुलासा: बाइक, नकदी समेत दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने लूट का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को हिम्मतपुर टोडरपुर चौराहे के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से संभावली पुलिस ने 1700 रुपए नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, चोरी का मोबाइल फोन, दो चाकू, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम ओम दत्त पुत्र बबली तथा अवधेश पुत्र बुद्ध निवासीगण गांव काकाठेर थाना गजरौला जनपद अमरोहा है।
आपको बता दें कि सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नकदी, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, चोरी का मोबाइल फोन, दो चाकू, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























