👁 0 views Views
पिलखुवा: मकान का ताला तोड़ते संदिग्ध को पकड़ा
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के दिनेश नगर कॉलोनी में बुधवार की देर रात एक बंद फ्लैट का ताला तोड़ते हुए लोगों ने संदिग्ध को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बंद फ्लैट में चोरी का प्रयास किया जा रहा था जिसके चलते संदिग्ध मकान का ताला तोड़ रहा था। तभी लोगों ने उसे देखकर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच जारी है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर
























