हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव कस्तला में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर लात घुसें चले। इस दौरान फायरिंग की बात भी की जा रही है। इस दौरान दूल्हे का भाई घायल हो गया। फेरों के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। मामले की जांच जारी है।
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा गांव निवासी हेमंत पुत्र चंद्र प्रकाश का रिश्ता कस्तला निवासी युवती के साथ हुआ था। बुधवार की रात बारात आई। खुशी का माहौल था। चढ़त के बाद गांव पहुंची बारात का जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद जयमाला हुई और फेरों के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला बिगड़ गया। लड़की पक्ष का कहना है कि बारातियों ने इस दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और दुल्हन के भाई आकाश को पीट कर घायल कर दिया।
वहीं दूल्हे पक्ष की ओर से एक महिला थाने पहुंची जिसने बताया कि बारात में आए एक युवक का मोबाइल खो गया था जिसके बाद यह हंगामा हुआ। इस दौरान फायरिंग भी हुई। फेरों के बाद हुए हंगामा के बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
सोलर पैनल लगवाना हुआ सस्ता, सब्सिडी व लोन की सुविधा का उठाएं लाभ: 7011060034





























