👁 0 views Views
ट्रैफिक पुलिस को कप्तान के हड़काने का असर दिखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित डग्गामार वाहनों को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का ट्रैफिक पुलिस इस्पैक्टर को हड़काने का असर बुधवार को दिखाई पड़ा। जनपद की ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को जगह-जगह डग्गामार वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाकर 6 वाहनों को सीज कर दिया और जरुरी कानूनी कार्रवाई की। बता दें कि कप्तान ने कुछ दिन पहले ही डग्गामार वाहनों के संचालक को लेकर ट्रैफिक पुलिस इस्पैक्टर को खूब हड़काया था और निलम्बन करने तक की चेतावनी दे डाली थी। जनपद में अवैध वाहनों के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























