गौवंश को इंजेक्शन लगाने वाला आरोपी दबोचा
हापुड़, सीमन/गौरव कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गांव गालंद के खेतों में सोमवार की शाम को एक गौवंश बेहोशी हालत में मिला। बताया जा रहा है कि चार युवकों ने गाय को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रात को ले जानेक की योजना बना रहे थे। वहीं खेतों पर जा रहे किसान नरेंद्र पुत्र करोड़ीमल की नजर गावंश पर पड़ी। वह खेतों की तरफ जाकर गौवंश को देखने लगे तो उन्हें वहां पर चार युवक बैठे हुए दिखाई दिए जो उन्हें देखकर भाग खड़े हुए। नरेंद्र ने भाग कर एक युवक को पकड़ लिया और ग्रामीणों को एकत्र कर लिया।
बता दें कि गांव गलान्द के खेतों पर एक गौवंश बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। आरोप है कि चार युवकों ने नशे का इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश कर दिया था। तभी किसानों की नजर संदिग्धों पर पड़ी। वह किसान को देखकर भाग खड़े हुए जिसमें एक व्यक्ति किसान के हाथ लग गया। उसे देखकर वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























