हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के चार गांव में बनने वाले औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के बैनामे सोमवार से शुरू हो जाएंगे। इससे पहले शनिवार को अधिकारियों और किसानों के बीच बैठक भी हुई। इसमें किसानों से समय से जमीन का बैनामा कराने की अपील की गई।
मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है जो जनपद हापुड़ के कई गांव से होकर गुजर रहा है। ऐसे में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक गलियारा बनाया जा रहा है। उसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। अधिकारियों व किसानों के बीच मीटिंग का दौर लगातार जारी है। सोमवार से बैनामे की प्रक्रिया शुरू होगी। अधिकारियों ने गांव चूचावली-सदरपुर में किसानों के साथ बैठक की।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811


























