सरकार की योजनाओं से व्यापारी वर्ग को लाभ मिला
हापुड सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने शुक्रवार को हापुड में कहा कि केन्द्र व प्रदेश की योजनाओं से बडे पैमाने पर व्यापारी वर्ग लाभान्वित हुआ है और व्यापारी सदैव भाजपा के साथ खड़ा रहा है।भाजपा नेता विनीतअग्रवालशुक्रवारको हापुड में व्यापार प्रकोष्ठ की पश्चिमी क्षेत्र कार्य समिति की बैठक में व्यापारियों को सम्बोधित कर रहे थे।पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कार्य समिति की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के पदाधिकारीयों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनीत शारदा ने कहा कि लोकसभा चुनाव आ चुके हैं हमारा व्यापारी वर्ग अधिक से अधिक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े, इस दिशा में हमें सतत प्रयास करना है। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं व्यापारियों को ध्यान में रखकर के बनाई जाती है जिससे व्यापारी का अधिक से अधिक लाभ हो हमारा व्यापारी वर्ग हमारे देश की और हमारे भारतीय जनता पार्टी की रगों में बसता है बिना व्यापार के किसी भी देश की उन्नति संभव नहीं है आज हमारे देश की जीडीपी आसमान छू रही है तथा नए-नए व्यापारी विदेश विदेश से भारत में आकर व्यापार करना चाहते हैं इसका सीधा-सीधा संदेश ही है कि अब संपूर्ण विश्व का व्यापारी भारत में व्यापार करने के लिए लालायित है सरकार ने व्यापारियों के हित में ध्यान में रखते हुए सड़कों का जाल बिछा दिया जिससे बहुत सुविधा हो रही है माल आने और जाने में, बिजली देकर सरकार ने व्यापारी पर जेनरेटर और डीजल का बोझ पड़ता था वह भी अब लगभग समाप्त हो चुका है आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में व्यापार खूब फल फूल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह ,पी वी नरसिम्हा राव ,एम एस रामनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करके सभी का मान बढ़ाया है। पश्चिम क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने की।बैठक का संचालन सहारनपुर के अमित गर्ग ने किया। इस अवसर पर नोएडा से बलराज मुरादाबाद से अमित गुप्ता रामपुर से आशीष गुप्ता मुजफ्फरनगर से सुनील कुमार हापुड़ से अशोक बबली योगेंद्र मोनू कपिल एस सम अमित शर्मा मोहन सिंह कैलाश वर्मा दीपांशु गर्ग आदि जनपदों से भी व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093



























