👁 0 views Views
कीड़ों से बचाव हेतु फसलों पर शराब का छिड़काव
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अनेक किसान हरी सब्जियों को कीटों के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए कीट नाशक दवाओं के साथ शराब का इस्तेमाल कर रहे है जिसके छिड़काव से सब्जियों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता और फसलों की ग्रोथ भी बेहतर होती है।
किसान बताते है कि एक लीटर पानी में कीटनाशक दवाओं के घोल में चार एमएल शराब के मिश्रण से हरी सब्जियों के पत्ते पर छिड़काव किया जाता है जिससे फसल निरोगी रहती है और उसका दुष्प्रभाव भी नहीं होता है। हरी सब्जी खीरा, तोरी, टिंडा, लौकी तथा टमाटर व आलू की फसल के पत्तों पर कीटनाशक दवा, पानी व शराब के मिश्रण का छिड़काव किया जा रहा है।


























