हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में क्षेत्रवासियों को पेयजल की किल्लत की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल निगम दो ओवरहेड टैंक और पांच नलकूप लगाने की तैयारी कर रहा है। 31 करोड़ रुपए की लागत से इसका निर्माण कराया जाएगा। वहीं 84 किलोमीटर की पेयजल पाइपलाइन भी डाली जाएगी।
यह दो ओवरहेड टैंक बजरंगपुरी और जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने बनाए जाएंगे। इसके लिए मिट्टी की जांच कराई गई। आपको बताते चलें कि प्रदेश सरकार ने सिटी वाटर एक्शन प्लान के अंतर्गत 31 करोड़ रुपए की लागत से पबला रोड पर स्थित जीएस मेडिकल और बजरंग पुरी मोहल्ले में दो ओवरहेड टैंक के अलावा पांच नलकूप, 84 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन और दो ओवरहेड टैंक 17000 किलोलीटर के बनाए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























