हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित मैसर्स कृपा राम डेयरी की सप्लाई 11:15 घंटे तक बाधित रहने के मामले में अधीक्षण अभियंता यूके सिंह के बाद अवर अभियंता योगेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई हुई है। अवर अभियंता योगेंद्र कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है जिससे ऊर्जा निगम के अधिकारियों में भय का माहौल है। ज्ञात हो कि 31 जनवरी की रात को डेयरी फार्म की सप्लाई बाधित हो गई थी। इसके बाद उपभोक्ता ने अधिकारियों को सूचना दी थी लेकिन करीब 11:15 घंटे तक कि सप्लाई बाधित रखी गई। इस मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में भी गलत सूचना दी गई थी जिसके बाद अधीक्षण अभियंता यू के सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था और अब मामले में कार्रवाई का दायरा अवर अभियंता योगेंद्र कुमार तक पहुंच गया है जिसे दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुए अधीक्षण अभियंता यूके सिंह को मुरादाबाद संबंध किया गया है जबकि मुरादाबाद बुलंदशहर के एसई को हापुड़ का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर






























