हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रहने वाली एक महिला मिशलगढ़ी में ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है जिसके साथ गाजियाबाद के मसूरी में दुष्कर्म और मारपीट कर मोबाइल व कुंडल लूटने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना तीन फरवरी की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी ने लूटे गए कुंडल एक फाइनेंस कंपनी में 19000 रुपए में गिरवी रखें हैं।
बता दें कि ब्यूटी पार्लर संचालिका ने अपने ही परिचित पर घूमने के बहाने मसूरी क्षेत्र में सिकरोड़ा के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। महिला की सदरपुर के रहने वाले अंकुर चौधरी से दोस्ती थी। महिला ने शिकायत दी है कि तीन फरवरी को वह उसके पास आया और घूमने के बहाने बाइक पर ले गया। रास्ते में उसने बाइक सिकरोड़ा के जंगलों की ओर मोड़ ली। वहां ले जाकर उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मारपीट कर मोबाइल और कुंडल छीन कर आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी ने लूटे गए कुंडल एक फाइनेंस कंपनी में 19 हजार में गिरवी रख दिए। आरोपी अंकुर को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811



























