अतिक्रमण से बिगड़ा हापुड़ का हुलिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाजार व मुख्य मार्ग तथा चौराहे अतिक्रमण से घिरे होने के कारण नगर के सभी मार्ग संकुचित हो गए है जिस कारण यातायात में व्यवधान पैदा हो रहा है और अतिक्रमण से हापुड़ का हुलिया ही बिगड़ रहा है।
हापुड़ के कोठी गेट, नगर पालिका मार्किट, कसेरठ बाजार, बाजार बजाजा, सर्राफा बाजार, पुराना बाजार, चंडी रोड, छोटी मंडी व बड़ी मंडी, कबाड़ी बाजार, स्वर्ग आश्रम रोड, रेलवे रोड, दिल्ली-गढ़ रोड, बुलंदशहर-मेरठ रोड पूरी तरह अतिक्रमण से घिरे है। जिस कारण पैदल निकला भी दूभर हो रहा है।
हापुड़ के गोल मार्किट में तो अतिक्रमणकारियों ने पूरी हदें पार कर दी है। इस मार्किट में दुकानदार पैसे खा कर अपनी-दुकानों के आगे ठिए लगवा रहे है और ठेले-खोमचे वालों को पनाह दे रहे है। बैंच, स्टूल और व्हीकल ने पूरी जगह घेर ली है। गोल मार्किट में 80 प्रतिशत कारोबार सड़क पर चल रहा है। मुख्य मार्गों व बाजारों में अतिक्रमण होने के कारण आवागमन में व्यवधान पैदा हो रहा है औऱ पैदल भी निकलना दूभर हो जाता है। व्यापारियों के साथ पुलिस व प्रशासन की होने वाली बैठक में भी अतिक्रमण का मुद्दा छाया रहता है। नागरिकों ने अतिक्रमण के विरुद्ध बड़े पैमाने पर अभियान चलाने की मांग की है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























