पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के विकास की घोषणा पर हर्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार के बजट पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को विशेष महत्व दिया गया है जिसके तहत सूबे के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर, शुक्रतीर्थ स्थल, मां शाकुम्भरी सहित अनेक तीर्थस्थलों का विकास का सौंदर्यीकरण होगा। मेरठ से हापुड़ होकर प्रयागराज तक बने रहे गंगा एक्सप्रेसवे के दिसम्बर तक पूर्ण होने के लक्ष्य तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अन्य परियोजनाओं पर बजट में 2057 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च करने की घोषणा की गई है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के पौरणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रुप में विकसित करने की प्रदेश सरकार की योजना है जिसके धरातल पर प्रदेश सरकार कार्य कर रही है।
उद्यमी सोनू चुग का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर में भूमि की उपलब्धता कम होने से होटल, रेस्टोरेंट, ईको पार्क आदि के निर्माण में विलम्ब हो रहा है। उद्यमी निवेश को तैयार है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























