👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर में प्रभु राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर प्रभु राम के दर्शन कर रहे हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। रविवार को जैसलमेर से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया। आपको बता दें अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हफ्ते में अभी तक एक दिन प्रत्येक बुधवार को सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना होती है। अब आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन किया गया है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























