बाइक मरम्मत की आड़ में बाइक चोरी व बाइक पार्टस बेचने के धंधे का भंडाफोड़, चार थमे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ नगर पुलिस ने एक बाइक चोर व चोरी की बाइक के पार्टस बेचने वाले एक गिरोह का खुलासा कर चार धंधेबाजो को दिल्ली रोड से धर दबोचा।गिरोह में दो ऐसे धंधेबाज भी शामिल है जो बाइक मरम्मत की आड़ में चोरी की बाइक के पार्टस निकाल कर बेचा करते थे।हापुड पुलिस ने चैकिंग के दौरान दुपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरोह के कब्जे व निशानदेही पर चोरी की दो मोटर साइकिल, एक मोटरसाइकिल का चैसिस,चार चाकू व मोटर साइकिल खोलने व काटने में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।पुलिस ने बताया कि पकड़े गये चोर मोती कालोनी हापुड का शोएब,गद्दा पाड़ा हापुड का फरमान, साकिब व बिलाल है। साकिब व बिलाल थाना हापुड़ नगर क्षेत्रान्तर्गत मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान करते है जिसकी आड़ में चोरी की मोटर साइकिलों के पार्ट्स को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























