👁 0 views Views
जानलेवा हमले के आरोपी से पिस्टल बरामद, भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी गांव उपैडा का मंथन है जिसके कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 24/2024 धारा 307, 427 भादवि में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल व चार जिन्दा कारतूस बरामद किए है।आरोपी मंथन निवासी ग्राम उपैडा है जिसके कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस मिले है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103






























