सड़कों पर दौड़ रहे गन्ने से ओवर लोडिड ट्रकों पर कार्रवाई हो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन (अम्बावत) ने सड़कों पर दौड़ रहे गन्ने से लदे ओवर लोडिड ट्रकों पर अंकुश लगाने व किसान समस्याओं के हल के लिए सोमवार को कलैक्ट्रेट पर एक ज्ञापन दिया।
संगठन के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में दीपक कुमार, देवेंद्र सिंह, रिकेश, एस पी सिंह सहित अनेक किसान सोमवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे। उन्होने बताया कि सड़क पर दौड़ रहे गन्ने से लदे ओवर लोडिड ट्रक सड़क हादसों का कारण बने है, गत दिनों सड़क हादसे में मरे छात्र शाकिब के परिवार तथा घायलों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए। इसके अतिरिक्त उनकी मांग है कि लोकसभा चुनाव बैल्ट पेपर से कराया जाए। स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं देशभर में निशुल्क दी जाए। वृद्धावस्था पेंशन पांच हजार रुपए की जाए। देवीय आपदा से नष्ट हुई फसल का मुआवजा किसानों को दिलाया जाए। किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























