👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी रेलवे फाटक के पास एक किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक किसान की शिनाख्त रिंकू के रूप में हुई है जो कि छिजारसी का रहने वाला था। 35 वर्षीय रिंकू एक दुग्ध डेयरी में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी करता था जोकि पिता के निधन के बाद नौकरी छोड़कर गांव में खेती करने लगा था।
मामला शुक्रवार की रात लगभग 8:30 का है। जब वह घर से घूमने के लिए गया था जो वापस नहीं पहुंचा। जब परिजनों ने रिंकू को तलाशा तो पता चला कि देर रात करीब 1:00 बजे ट्रेन की चपेट में आने से रिंकू की दर्दनाक मौत हो चुकी है जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314






























