गजरौला से दिल्ली के बीच मेमू ट्रेन चलाने की मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन हापुड़ के पूर्व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता ने केंद्रीय रेल मंत्री को एक ज्ञापन शनिवार को हापुड़ में सांसद राजेंद्र अग्रवाल को दिया और मांग की कि जनपद हापुड़ के रेल यात्रियों को और अधिक रेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उनकी प्रमुख मांगें है।
हापुड़ से दोपहर में गुजरने वाली 15035-15036 दिल्ली काठगोदाम एक्स० का हापुड़ में ठहराव।
हापुड़ से दोपहर में गुजरने वाली 12391-12392 श्रमजीवी एक्स० का हापुड़ में ठहराव ।
15623-15624 कामाख्या एक्स० का हापुड़ में ठहराव ।
14003-14004 मालदाटाउन नई दिल्ली का हापुड़ में ठहराव ।
14009-14010 चम्पारण सत्याग्रह एक्स का हापुड़ में ठहराव ।
गजरौला से दिल्ली के बीच दोपहर में एक नई मेमू ट्रेन चलायी जाये।
ट्रेन नं0 12035-12036 दिल्ली टनकपुर एवं 12037-12038 दिल्ली कोटद्वार जनशताब्दी एक्स० में हापुड़ दिल्ली हापुड़ के मध्य करन्ट टिकट दिलाने की व्यवस्था करें।
04335-04336 मुरादाबाद आनन्द विहार मैमू को निर्धारित समय से चलायी जाये, क्योंकि यह ट्रेन 80 प्रतिशत अपने समायानुसार नहीं चलती है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए






























