हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चार लुटेरों के खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला फूलगढ़ी के राजा उर्फ मोहम्मद जावेद, मोहल्ला कोटला सादात का फैजान, बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर का अरबाज और हरियाणा के करनाल के घरौंडा क्षेत्र के बसरत का अजय सिंह शातिर किस्म का लुटेरा है जिनके खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य धारों में मुकदमे पंजीकृत है। ऐसे में चारों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878


























