मादक पदार्थ तस्कर को सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com); पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के मामले में अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
वर्ष 2005 में अभियुक्त इन्द्रपाल को मादक पदार्थ को रखने व बेचते हुए गिरफ्तार किया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 255/2005 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 02.02.2024 को माननीय न्यायालय CJ(JD)FTC-प्रथम हापुड़ द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि (56 दिवस) की सजा एवं 5,000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। सिद्धदोष अपराधी का नाम व पता इन्द्रपाल पुत्र सुल्तान सिंह निवासी ग्राम भोजगढ़ी थाना अरनियां जनपद बुलन्दशहर है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























