हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित धर्मशाला लाला गंगा सहाय में लाला गंगा सहाय की 101 वीं पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लाला गंगा सहाय धर्मार्थ ट्रस्ट के अस्पताल के द्वारा चर्म रोग, दांतों की जांच, हृदय रोग की जांच, एक्यूप्रेशर की जांच, होम्योपैथिक के डॉक्टर द्वारा जांच, फोर्टिस के डॉक्टर द्वारा न्यूरो की जांच एवं लॉयन क्लब के डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच और निशुल्क ऑपरेशन की डेट दी गई। लगभग 500 लोगों की जांच की गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के मैनेजर अखिलेश मित्तल ने बताया समय-समय पर निशुल्क कैप लगाकर लोगों का निशुल्क इलाज किया जायेगा। ट्रस्ट 26 जनवरी को भंडारे का आयोजन और लाल गंगा साहेब पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी करेगा। इस अवसर पर राजेश मित्तल, सुशील मित्तल, नवनीत मित्तल, अनिल मित्तल, राजीव मित्तल, पराग मित्तल, स्वीकार मित्तल, अमित मित्तल, तरंग मित्तल, राजीव मित्तल, मनोज मित्तल आदि उपस्थित रहे।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622




























