चोरी के आरोपी को 50 दिन की सजा व अर्थदण्ड
हापुड सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त जीत सिंह द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 76/2002 धारा 379,411 भादवि थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम आज दिनांक 23.01.2024 को माननीय न्यायालय CJ(JD)/FTC द्वितीय हापुड़ द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जेल में बिताई गयी अवधि (50 दिवस) एवं 1,500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
दोषसिद्ध अपराधी जीत सिंह पुत्र शिवचरण निवासी महताब गढ़ी थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ है
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























