श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव में झूमे भक्त










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के तत्वाधान में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भगृह में विराजित होने के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे श्री रामलला विजय पर्व महोत्सव से पुरा हापुड़ राममय हो गया आज कार्यक्रम के नवे व आखिरी दिन आज 22 जनवरी सोमवार सुबह 9 बजे से श्री राम मंदिर, गढ़ रोड पर उत्साह व भक्तिभाव के हनुमान चालीसा -सुन्दरकाण्ड व संकीर्तन साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा विद्वान मंदिर के मुख्य पुजारी से महासभा संरक्षक डॉ0 वासुदेव शर्मा व पंडित प्रशांत वशिष्ठ ने भगवान श्री राम व हनुमान जी का पूजन कराकर किया संकीर्तन के दौरान महासभा के अध्यक्ष ज्योतिषी के0 सी0 पाण्डेय ने जैसे ही बताया कि 500 वर्षो से प्रतिक्षित शुभ घड़ी 12 बजकर 29 मिनट 08 मिनट शुरू हो चुका है पुरा वातावरण जय श्री राम के नारों से गूंज उठा शंख वादन हुआ हर्षोल्लास बधाई देते हुए गले मिले मुख्य अतिथि नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी (E O) सौरभ नाथ व महासभा अध्यक्ष का तिलक लगाकर माला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया उसके बाद नव ज्योति पब्लिक स्कूल के बच्चों ने अवध में राम आये है गाने पर सुन्दर नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया स्वरुप बने भगवान रामजी परिवार व हनुमान जी का विशिष्ट अतिथि मूलित त्यागी व महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय ने तिलक लगाकर माल्यार्पण किया, व्यवस्था में मंत्री गौरव कौशिक,कपिल सिंघल, दीपक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,मितुल, सचिन,प्रशांत वशिष्ठ,एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल,शैलेन्द्र शास्त्री,पंकज पाण्डेय,चित्रा कौशिक,पूनम कौशिक,पूजा आदि लगे रहें कार्यक्रम में भरत श्रीहान करुण शर्मा,ऐश्वर्या महासभा की ओर से उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को भी श्री राम नाम का पटका पहनाया गया तथा बीच बीच में जय श्री राम के नारे भी लगते रहें कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसा शुभ अवसर 500 साल बाद आया है जो इस भाग्यशाली पीढ़ी को प्राप्त हुआ, मुझे भी अयोध्या जाना था लेकिन महासभा ने हापुड़ को ही राममय बनाने का निर्णय लिया,महासभा के विद्वान पूर्ण समर्पित होकर निरंतर प्रभु कार्य में लगे रहें,भगवान श्री रामलला सभी पर कृपा करें शासन, प्रशासन को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया मिडिया को विशेष धन्यवाद दिया जिसके कारण 14 से 22 तक निरंतर जन जन तक कार्यक्रम पहुँचा व सभी धर्मलाभ उठाकर पुण्य भागी बने सूचना पंहुचाकर आभार प्रकट किया,आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया.

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!