विज़डमवुड पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर बड़ों के साथ-साथ छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी खुद को बेहद सौभाग्यशाली मना रहे हैं। हापुड़ के गांव धनोरा में स्थित विजडमवुड पब्लिक स्कूल में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां स्कूल भक्ति के रंग में सजा हुआ दिखाई दिया। अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की स्ट्रीमिंग छात्रों व अध्यापकों ने लाइव देखी। स्कूल के मैनेजमेंट अजीत त्यागी ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी।
स्कूल की प्रधानाचार्या संजू बाला त्यागी ने कहा कि यह हम सभी के लिए गौरव का दिन है और बच्चों में भी काफी ज्यादा उत्साह है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई एडवोकेट विनीता त्यागी ने कहा कि पूरा देश इस दिन को त्यौहार के रूप में मना रहा है।
कार्यक्रम को लेकर सभी में भरपूर उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में प्रसाद वितरित किया गया और सभी ने अपने भक्ति भाव का परिचय दिया।

जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700








  • Related Posts

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के आंदोलनकारी नेताओं पर…

    Read more

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

    Read more

    You Missed

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

    फुलेरा दूज पर्व मनाया

    फुलेरा दूज पर्व मनाया
    error: Content is protected !!