बाल गोपाल मंदिर के लिए हुआ भूमि पूजन










बाल गोपाल मंदिर के लिए हुआ भूमि पूजन
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड के दोयमी -असोड़ा मार्ग पर बाल गोपाल मंदिर का भूमि पूजन का सोमवार को सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम आयोजित हुआ।श्रध्दालुओं ने भूमि पूजन कार्यक्रम में पूजा पाठ कर हवन में आहुतियां दी और बाल गोपाल का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर के संस्थापक विपिन शास्त्री ने कहा कि हापुड़ शहर में आसपास कहीं भी बाल गोपाल जी का मंदिर नही है। बाल गोपाल प्रेमियों को काफी समय से मंदिर की जरूरत थी। हिंदू धर्म के प्रति लोगों की आस्था को देखते हुए दोयमी – असौड़ा मार्ग पर मंदिर के निर्माण कार्य के लिए सोमवार को यहां पर आधार शिला रखी गई हैं जिससे शहर के लोग मंदिर में आकर बाल गोपाल जी के दर्शन कर सके। भूमि पूजन कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और कांग्रेस नेता विक्की शर्मा ने भूमि पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए हवन मे आहुति देकर मंदिर के संस्थापक विपिन शास्त्री, मंदिर के ट्रस्टी राजू शर्मा ,शिवम जाखड़, राजेश शर्मा, राहुल त्यागी, अनिल कौशिक और पवन कश्यप सहित वहां मौजूद गणमान्य लोगो को मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम पर अपनी शुभकामनाएं भेट की और कहा कि शहर में बाल गोपाल जी का मंदिर स्थापित होने से लोगो को बाल गोपाल जी के दर्शन करने को मिलेंगे जो कि सनातन धर्म के लोगो के लिए किसी वरदान से कम नही होगा। इस दौरान भूमि पूजन कार्यक्रम में गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, जितेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद थे।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








  • Related Posts

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

    Read more

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

    Read more

    You Missed

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
    error: Content is protected !!