हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत नवीन मंडी में स्थित धौलाना एसडीएम के आवास को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां से चोर गहने और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर धौलाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया है।
धौलाना तहसील में एसडीएम न्यायिक शुभम श्रीवास्तव नवीन मंडी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। 12 जनवरी को वह व्यक्तिगत कार्य से कहीं बाहर गए हुए थे। जब 14 जनवरी को वापस आवास पर लौटे तो देखा कि चोरों ने उनकी पत्नी के गहने और अन्य सामान चोरी कर लिया। इसके बाद एसडीएम की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज आरोपी को हिरासत में लिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























