👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सांड को पीटकर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव कटीरा निवासी देशराज सिंह की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
ज्ञात हो कि गुरुवार को एक सांड गांव कटीरा में मोनू के खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर रहा था जिसे बिहार निवासी नौकर सद्दाम ने बुरी तरह पीटा था जिससे गंभीर रूप से घायल हुए सांड की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483

























