हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला चमरी की रहने वाली मंजू शर्मा को एक घरेलू कनेक्शन के मामले में अलग-अलग एस्टीमेट बनाने के आरोप में जेई सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के विरोध में कुछ अवर अभियंता उतर आए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक अवर अभियंता ने अधीक्षण अभियंता से अभद्रता का प्रयास भी किया। हालांकि दूसरे अभियंताओं ने उसे रोका।
आपको बता दें कि मंजू शर्मा ने दो किलो के घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। महिला का आरोप है कि सबसे पहले एस्टीमेट 60,000 रुपए से अधिक का बनाया गया जब महिला ने 10,000 का सुविधा शुल्क दे दिया तो एस्टीमेट बदलकर 29,178 रुपए का बना दिया। एस्टीमेट जमा करने के बाद फिर से सुविधा शुल्क मांगा गया था जब महिला ने सुविधा शुल्क नहीं दिया तो फिर से 60,000 रुपए से अधिक वाला एस्टीमेट लागू करने का दबाव बनाया गया। ऐसे में महिला ने आत्महत्या की चेतावनी दी जिसके बाद के जेई सुधीर कुमार को निलंबित कर दिया गया।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























