हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रहलाद नगर में स्थित एक घर में बुजुर्ग महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के बेटे ने अपने भाई पर ही बुजुर्ग मां की हत्या का आरोप लगाया है जिसने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के शरीर पर चोट के निशान हैं।
मृतका के बेटे मनोज कुमार ने बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां सरोज पर उसके भाई व पत्नी ने अत्याचार किया जिन्होंने उसकी मां की संपत्ति को भी हड़प लिया और मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को मनोज को सूचना मिली कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। जब वह प्रहलाद नगर पहुंचा तो देखा उसकी मां के शरीर पर चोट के निशान थे जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी और थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























