अवैध कुट्टीघर का खुलासा,मीट व जिंदा पशु बरामद, दो दबोचे
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड नगर पुलिस ने मौहल्ला मजीदपुरा में एक ठिकाने पर संचालित अवैध बूचड़खाने का खुलासा कर दो धंधेबाजो को मौके से धर दबोचा।
हापुड पुलिस को सूचना मिली थी कि मजीदपुरा मे एक मकान में चोरी छिपे अवैध बूचडखाना चल रहा है।पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर मजीपुरा में ठिकाने पर छापा मारा।थाना हापुड़ नगर पुलिस ने मौके से अवैध पशु कटान करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से 02 भैंस प्रजाति के पशुओं का मांस व अवशेष तथा 07 भैंस प्रजाति के जिन्दा कटड़े, पशु कटान करने के औजार एवं अवैध तमंचा ,कारतूस व चाकू बरामद किए है।
आरोपी मौहल्ला कोटला मेवातियान के आरिफ व हाशिम है।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अवैध रूप से पशु वध करके उसका मीट बेचते है।और उसका मीट बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है।वे मीट को दूर दूर तक सप्लाई करते है।ठिकाने पर काटे जाने वाले पशु चोरी चोरी के भी हो सकते है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर






























