हापुड़ से इजराइल जाएंगे 75 मजदूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से इजराइल जाने वाले मजदूरों के शुक्रवार सुबह गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में मेडिकल किए गए। यहां हापुड़ से इजराइल 75 मजदूर जाएंगे। पहले दिन 60 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल किए। जिसकी आज शनिवार को रिपोर्ट आएगी।
इजराइल मजदूर भेजे जा रहे हैं। यहां श्रम विभाग ने इजराइल जाने के + लिए चयनित मजदूरों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई है। सभी मजदूरों के मेडिकल किए जाएंगे। शुक्रवार सुबह मेडिकल कराने के लिए मजदूर पहुंचे। एक-एक मजदूरों के मेडिकल अस्पताल में किया। चिकित्सकों के पैनल द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं विभिन्न जांच के लिए सैंपल भरें गए। इसके बाद इनका पूरा मेडिकल तैयार हो जायेगा। सीएचसी के अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि हापुड़ से इजराइल 75 मजदूर जाएंगे। सभी के मेडिकल कराने के लिए चिकित्सकों की टीम की ड्यूटी लगाई गई है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























