👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस लगातार वाहन चालकों को जागरुक कर रही है और उन्हें समझा रही है कि किस तरह चालक वाहनों को चलाएं। इसी क्रम में हापुड़ के टीएसआई ओंकार सिंह सहरावत ने गुरुवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान के सामने ऑटो स्टैंड पर ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और बताया कि सड़क हादसों में होने वाली मौतों में अधिकांश युवा है। ऐसा इसलिए क्योंकि युवा नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं जिसके चलते सड़क हादसों में वह अपनी जान भी गंवा रहे हैं। ओंकार सिंह सहरावत ने सभी से अपील की कि यातायात नियमों का पालन आवश्यक करें। ट्रैफिक पुलिस को देखकर भागे नहीं।





























