हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जाति प्रमाण पत्र न बनने से खफा कोरी समाज ने गुरुवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट का रुख किया और चेतावनी दी कि यदि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए तो वह धरना, प्रदर्शन या भूख हड़ताल करेंगेm साथ ही चुनाव का बहिष्कार भी करेंगे। इस संबंध में कोरी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
कलेक्ट्रेट पहुंचे कोरी समाज के लोगों का कहना है कि जनपद हापुड़ के कोरी समाज के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं जिनके जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे। शासन के आदेश के बावजूद भी कोरी समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा। ऐसे में निकलने वाली भर्तियों में जब कोरी समाज के युवा लिखित और शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं तो अंत में जाति प्रमाण पत्र न होने के चलते उन्हें बाहर कर दिया जाता है जिसकी वजह से युवाओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। यदि कोरी समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके तो कोरी समाज के युवा सरकारी नौकरी में आवेदन नहीं कर सकेंगे। अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों ने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। कोरी समाज की मांग है कि उनके जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएं। यदि मांग पूरी नहीं होती है तो वह लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे और वोट नहीं डालेंगे और इसी के साथ मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























