👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर में दर्जी की दुकान में चोरों ने कूमल कर हजारों का माल साफ कर दिया। दर्जी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान चोर दुकान से कीमती मशीनें और कपड़े चोरी कर भाग खड़े हुए।
गांव सादिकपुर निवासी बाबूलाल ने बताया कि गांव में वह दर्जी की दुकान करता है। मंगलवार की देर शाम वह दुकान का ताला लगा कर घर चला गया था। इसी बीच चोर दुकान में कूमल कर दाखिल हुए और उन्होंने कीमती मशीन और कपड़े चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ब्राइडल बुकिंग पर 50% की भारी छूट: 8218124225 || पहली 10 ब्राइडल के लिए


























