हापुड़: गोल मार्कट में टूटी पुलिया दे रही हादसों को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में कृष्णा गली के बाहर टूटी पुलिया हादसों को न्योता दे रही है। यह मैनहोल का ढक्कन कभी भी गिर सकता है जिससे लोग चोटिल हो सकते हैं। ऐसे में व्यापारियों की मांग है कि इस क्षतिग्रस्त पुलिया को दुरुस्त किया जाए।
कृष्णा गली, गोल मार्केट और गढ़ रोड को जोड़ने का कार्य करती है। इस गली में भी कई व्यापारी दुकान करते हैं। ऐसे में ग्राहकों व दुकानदारों का आना-जाना लगा रहता है लेकिन कृष्णा गली की यह टूटी हुई पुलिया सड़क हादसों को न्योता दे रही है। यह कभी भी गिर सकती है जिसकी वजह से ई-रिक्शा, वाहन चालक, पैदल आने जाने वाले लोग चोटिल हो सकते हैं।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























