हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बछलौता स्थित एक इंटर कॉलेज में गाली गलौज का विरोध करने पर एक छात्रा ने अपने सहपाठी छात्र के सिर पर लोहे के पंच से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव छपकौली निवासी नरेंद्र के अनुसार उसका बेटा बछलौता स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 में पढ़ाई करता है जो कि मंगलवार को कॉलेज गया था। कॉलेज के अंदर एक छात्रा ने उसके साथ गाली गलौज किया जिसका विरोध करने पर आरोपी छात्र ने पीड़ित पर लात-घुसों की बरसात कर दी और सर पर लोहे के पंच से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर लेकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है पुलिस जांच कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























