हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ-बुलंदशहर मार्ग से प्रतिदिन सैकडों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। धीरखेड़ा से बुलंदशहर रोड बाईपास तक 8.3 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है जिसका निर्माण कार्य 10 दिन पूर्व शुरू हो चुका है। ऐसे में क्षेत्र वासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। दरअसल आपको बता दें कि सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में वाहन फर्राटा भरते हैं। सड़क पर डिवाइडर ना होने की वजह से भी वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही सड़क किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण करने की वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ रही थी जिसके चलते सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। ऐसे में सड़क किनारे खड़े करीब 100 पेड़ों को हटाया जाएगा। मेरठ बुलंदशहर मार्ग अब चार लाइन का हो जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि पेड़ों को काटने की अभी वन विभाग से अनुमति नहीं मिली है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























