हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के होंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने बीती रात एक सुनार की दुकान में धावा बोला जहां से चोर शटर उखाड़ कर अलमारी ही ले गए। पड़ोसियों की निगाह जब दुकान के टूटे हुए शूटर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत दुकान स्वामी को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर दुकान स्वामी मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान के मालिक अजय वर्मा ने बताया कि करीब साढ़े तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चोर ले गए हैं। इसके साथ ही करीब दस हजार रुपए की नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अचलगढ़ी में अजय वर्मा सर्राफ की दुकान करते हैं जो कि सोमवार की रात दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। इसी बीच चोर दुकान में दाखिल हुए जिन्होंने दुकान का शटर ही उखाड़ दिया और गल्ले में रखी दस हजार रुपए की नकदी, चांदी और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। इतना ही नहीं चोरों ने तो अलमारी भी चुरा ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483






























