👁 0 views Views
जिले पुलिस मुखिया अचानक पहुंचे थाना बहादुरगढ,फिर क्या हुआ जाने
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सोमवार को अचानक थाना बहादुरगढ़ जा पहुंचे।पुलिस मुखिया को देखते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।कप्तान ने थाना का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर अभिलेखों का रख-रखाव व साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, हवालात, बैरिक, शौचालय, निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं साफ सफाई आदि को चैक किया गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए।कप्तान ने थाना परिसर में पड़े लावारिस वाहन को देखकर उनके निस्तारण की प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























