हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक 1 फीट ऊंचा होगा जिससे ट्रेनों की संरचना में हो रहे बदलाव से यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। हापुड़ रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ है। ट्रेनों के कोचों की संरचना में भी बदलाव हो रहा है जिसके चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर एक, एक फुट ऊंचा किया जाएगा जिससे रेल यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने और उतरने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। कार्य की शुरुआत हो चुकी है। कार्य निरीक्षक वीके त्यागी का कहना है कि स्टेशन के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो चुका है। ऊंचा करने के कार्य की शुरुआत हो चुकी है। 30 फीसदी कार्य भी पूरा हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत करीब 300 मीटर लंबे प्लेटफार्म नंबर एक का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202























