👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित शिवनगर के बाहर फ्लाईओवर के नीचे वरिष्ठ समाज सेविका और नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला संयोजिका अलका निम ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दें कि अलका निम जानी-मानी समाजसेविका है जो कि समाज सेवा के क्षेत्र में हमेशा आगे रहती हैं। कड़ाके की सर्दी से राहत दिलाने के लिए वृद्ध आश्रम में पहुंचकर उन्होंने बुजुर्गों को कपड़े भी दान किए थे। अलका निम ने सोमवार को मकर संक्रांति पर्व गरीबों के साथ मनाया और प्रसाद विपरीत किया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।




























