हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 22 जनवरी को अयोध्या के श्री राम मंदिर में रामलाल की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण पत्र श्री सर्वेश्वरानंद जी महाराज को दिया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल चोटी ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं जिन्हें महाराज जी को निमंत्रण पत्र देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
इस अवसर पर श्री सर्वेश्वरानंद जी महाराज ने कहा कि 500 वर्षों तक रामलला कठिन परिस्थितियों में रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि के अथक प्रयासों के बाद पूरा देश 22 जनवरी को दीपावली मनाने जा रहा है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, धर्म प्रसार प्रमुख दीपक त्यागी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक ऋतिक त्यागी, नगर मंत्री अर्चित सिंघल, नगर विद्यार्थी प्रमुख अंकुर शर्मा, नगर सह संयोजक ध्रुव कंसल आदि उपस्थित रहे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


























