हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या जाने वाले राम भक्तों का हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर फूल माला पहनकर स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल चोटी ने बताया कि हापुड़ के रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात को ट्रेन से अयोध्या जाने वाले राम भक्तों का फूल माला, पुष्प वर्षा, विजयी टीका लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र राममय हो गया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशवासियों में उत्सव का माहौल है जिसे क्षेत्रवासी दीपावली के रूप में मना रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अयोध्या पहुंच रहे हैं। ऐसे में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार की देर शाम करीब 8:00 बजे अयोध्या जाने वाले राम भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर सुधीर चोटी, अतुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























