👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अभियान चलाया और क्षमता से अधिक भरकर चल रहे गन्ने से लदे ट्रक को पकड़ लिया जिस पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर सीज किया दिया। वही मिट्टी से भरे दो डंपरों को भी विभाग ने सीज कर दिया और 50-50,000 का जुर्माना लगाया है। एआरटीओ ने बताया कि एक कार बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही थी जिस पर 25,000 का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























