हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना निवासी युवक ने शुक्रवार को 100 रुपए की शर्त लगाकर साबुत अंडा निगलने का प्रयास किया था लेकिन अंडा गले में फंसने के कारण युवक की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण दम घुटना बताया गया है। इसके साथ ही अंडे में किसी प्रकार का जहरीला पदार्थ देने के आरोप का भी पुलिस खंडन कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विसारत ने एक अन्य युवक के साथ उबला हुआ साबूत अंडा निगलने के लिए शर्त लगाई थी। 100 रुपए की शर्त जीतने के लिए मृतक ने साबूत अंडा निगलने का प्रयास किया लेकिन वह गले में अटक गया जिसके बाद युवक बेहोश होकर गिर पड़ा जहां उसने दम तोड़ दिया।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202





























